Saturday, August 31, 2013

ग्यारहवां सत्र

        आज डॉ सुरेन्द्र दलाल किट साक्षरता किसान खेत पाठशाला राजपुरा  (भैण ) का ग्यारहवां सत्र था ! गाँव से मेरे साथ आठ  किसान तथा सिरसा खेडी से चार किसान व पोंकरी खेडी से एक किसान मेरे साथ पहुंचे ! पोंकरी खेडी से कुछ  किसान सीधे पाठशाला भी पहुंचे ! दिनों दिन नए किसानों की बढती संख्या को देखते हुए यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि हमारी पाठशाला की चर्चा इलाके में पुरे जोर शोर से है ! उसे देखकर मेरे व मेरे पाठशाला  के पुराने साथियों के चहरे पर ख़ुशी देखते ही बनती है ! लल्लित खेडा ,निडाना ,निडानी ,सीसर के किसानों के पहुँचने पर खेत का निरिक्षण छः ग्रुपों द्वारा शुरू किया गया ! जिसका बोर्ड पर नये किसान जयभगवान इटल कलां व विनोद ईगराह  द्वारा मिलकर निचोड़ निकला गया ! जो आज इस खेत पाठशाला के खेत में सफ़ेद मक्खी  0 . 7 हरा तेला व्

Saturday, August 24, 2013

दसवाँ सत्र

        कल डॉ .सुरेन्द्र दलाल किट साक्षरता किसान खेत पाठशाला राजपुरा (भैण) का दसवाँ सत्र था ! सुबह ही गर्मी का चाला पाटज्ञा था ! सुबह के काम नमेडके गाँव के सात किसान ऑटो में सवार होके गर्मी का जीकर करदे भैण की तरफ चाल पड़े ! सिरसा खेडी  आला मोड़ पै कर्मबीर मौला भी खड़े मिले और ऑटो में बैढ़कर भैण की तरफ चल पड़े ! पाठशाला वाले खेत में पहुँचकर हुक्का भरके बाकि  किसानों का इन्तजार करते हुए चर्चाएँ शुरू हुईं कि आज भाई सम्पूर्ण सिंह आकाशवाणी रोहतक रेडियो स्टेशन से हमारी पाठशाला में किसानों के साथ चर्चा करने आ रहे हैं ! भाई सम्पूर्ण के नाम से तो लगभग हरियाणा का हर किसान वाकिफ है ! लेकिन हमारी पाठशाला के किसान तो उनके हाव भाव व सकल सुरत से भी परिचित हैं ! क्योंकि सम्पूर्ण भाई पहले भी दो तीन बार हमारे किसानों के बीच आकर इनका होशला बढा चुके हैं ! किसानों का संदेश दुनिया भर में पहुँचाते रहते हैं ! इनके अलावा आज कुछ किसानो की  आदमपुर से भी पहुंचने की उम्मीद है ! हुक्का गुडगुडाते हुए मास्टर सुलतान ने लाखन माजरा से आने वाले किसान नारायण की पिछले दो सप्ताह से अनुपस्तिथि के बारे में जानना चाहा तभी बलवान सरपंच ने लल्लित खेडा , निडाना की तरफ से आने  गाडी के लेट होने का कारण  जानना चाहा तभी बलवान सरपंच के फ़ोन  अनजान नंबर से घंटी आई तो सुनने पर पता चला की रोहतक जीले के कुछ किसान पाठशाला में आने के लिए रामराए बस अड्डे तक पहुँच चुके हैं और आगे का रास्ता जानना चाहते हैं ! नरेन्द्र कुंडू को बीके लेकर उन किसानो को लेने भेज दिया तभी रामदेव भी अपनी टीम के साथ पहुँच गया और आदमपुर से आने वाले किसानो से सम्पर्क करने पर पता चल की वे भी रामराए पहुँचने वाले हैं ! तभी नरेन्द्र को फ़ोन द्वारा सूचित किया गया की वो आदमपुर वाले किसानो का इन्तजार करे और उनको भी साथ लेके आये ! सुरेश चाबरी ने सम्पूर्ण  भाई से सम्पर्क करके इटल खुर्द की तरफ से रास्ता समझाते हुए उनको पाठशाला तक पहुंचाया ! आज चारूं तरफ से गहमा गहमी हो गयी भहर से आने वाले किसानो का स्वागत करने के बाद सात ग्रौपों में बट कर खेत का निरिक्षण करना शुरू कर दिया !       

Saturday, August 17, 2013

नोवाँ सत्र

आज डॉ सुरेन्द्र दलाल किट साक्षरता किसान खेत पाठशाला राजपुरा  (भैण)  का नोवाँ सत्र था !आज सुबह चार बजे  से ही बारिश हो रही थी ! पाठशाला के समय तक बारिश लगातार होती रही !मैं तो ईगराह से राजपुरा जाने के लिए किसी साधन का जुगाड़ लगाने में लगा हुआ था! तभी बलवान  सरपंच का  फ़ोन आया और बताया  कि  बारिश वहां भी चार बजे से हो रही है ! खेत में पाठशाला लगाना संभव नहीं है ! बलवान सरपंच ने बताया कि उनके पास चारों तरफ से फ़ोन आ रहे हैं! सारे इलाके में बारिश हो रही है ! रणबीर ने फ़ोन द्वारा बताया कि निडाना , निडानी , ललित खेडा की तरफ तो बारिश जोरों से हो रही है ! पाठशाला में पहुंचना ही मुश्किल है ! हालांकि मेरी अपनी राए तो पाठशाला लगाने की थी ! भले ही किसी बैठक में किसानो को लैपटॉप पर कीड़ो के चित्र दिखायेजाये तभी डॉ कमल ने फ़ोन द्वारा बताया कि सभी किसान दुसरे गाँव से आते है !जो ज्यादातर मोटर साईकिल पर आते हैं ! जिनका भीगना तोलाजमी है ही इसके साथ चोट खाने का खतरा भी  पूरा है इसलिए आज की पाठशाला को रद्द करने में ही समझदारी है !यह कम किसी और दिन कर  लेंगें तभी  मैंने सभी किसानों को सूचित करना आरम्भ कर दिया कि आज छुट्टी रहेगी !                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          धन्यवाद !

Wednesday, August 14, 2013

आठवाँ सत्र

                                              आज आठवाँ सत्र आते -आते किसान खेत पाठशाला में नया बदलाव आना  शुरू होगया जिसकी मुझे चाह तो थी लेकिन इतनी जल्दी उम्मीद नही थी !कि बिना बुलाये किसानो की संख्या बढ़ जाएगी आज गाँव ईगराह से ही तेरह किसान राजपुरा (भैण )जाने के लिए मेरे ओटो में चढ़ गये !मेरे ओटो का इतना जाथर नही था !पीछे के दोनों  टायर दब गये थे !तीनों टायरों में हवा चेक करवानी पड़ी !फिर भी पंकज ड्राईवर हिम्मत कर के ओटो ले चला !रास्ते में डॉ कमल की बाइक देख मैने लिफ्ट लेना ही उचित समझा !पाठशाला जा कर होसला और बढ़ गया जब देखाकि  निडाना को छोड़ हर गावं से किसानो की संख्या बढी हुई थी !पाठशाला वाले खेत में आज पानी नही भरा था !किसानो ने बड़े चाव से सारे खेत का निरिक्षण किया !आज बोर्ड पर जोगिन्द्र अलेवा की जुम्मेवारी लगाई गई !छ:ग्रुपों की   

Saturday, August 3, 2013

सातवा सत्र

आज डॉ सुरेन्द्र दलाल कीट साक्षरता किसान खेत पाठशाला राजपुरा (भैण ) का सातवा सत्र था !मेरे साथ गाँव ईगराह से सात किसान राजपुरा (भैण) पहुंचे थे !पाठशाला पहुंचने पर डॉ कमल ने बताया की आज हमारी पाठशाला में मेहमान रूप में डॉ आर एस सांगवान अपनी टीम के साथ पहुँच रहे हैं ! मैं सूचना समय पर नही देने की शिकायत करने ही वाला था !तभी डॉ कमल ने बताया की डॉ सांगवान का यह प्रोग्राम बिना किसी आमंत्रण के अचानक बना है ! जिसकी सुचना डॉ सांगवान ने फोन द्वारा कल ही मुझे मिली है ! डॉ सांगवान ने खुद फोन करके पाठशाला को देखने की इच्छा जाहिर की है ! जिसके कारण  मैं आप लोगों को समय पर सूचित नहीं कर सका ! तभी डॉ सांगवान का पाठशाला तक रास्ता  पूछने के लिए फोन आ गया !डॉ  साहब फोन पर रस्ता समझाने लगे तब तक हम फ्लैक्स बोर्ड लगाने में जुट गए मेरा दिमाग इसी बात पर अटका हुआ था कि डॉ आर . एस . सांगवान  हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कॉटन सेक्शन के मुखिया हैं ! वो हमारी इस प्राइवेट किसान खेत पाठशाला में बिना निमंत्रण के किस उदेश्य से आ रहे हैं ! तभी डॉ साहेबान की गाड़ी पाठशाला में आ रुकी ! डॉ आर . एस .  सांगवान के साथ डॉ ओमेन्द्र सांगवान ( scientist cotton) व  कृष्णा रोनालिया ( assistent senior scientist cotton)भी पहुंचे !बलवान सरपंच ने मेहमानों का पाठशाला में पहुंचने पर स्वागत किया !डॉ साहेबान को साथ लेकर ग्रुपों में बटकर खेत का निरिक्षण शुरू हुआ !तीनों डॉ सहेवान ने भी निरिक्षण में बड़े चाव से भाग लिया !खेत आज भी गिला था !इस लिए पाँच -पाँच पौधों का नो -नो पतो द्वारा निरिक्षण किया गया !चतर सिंह ने बोर्ड पर पाँचों ग्रुपों की लाई गई रिपोर्ट के आधार  पर तीनों मेजर रस चोसक कीटों का जो ओसत मान निकाला उसे देख सभी दंग रह गये !जिसमे सफेद मक्खी 1. 5 ;हरा तेला 1. 8 व् चुरडा 2. 6 था !जो पिछले सप्ताह से काफी कम था !नई बहस का विषय बन गया !कुछ किसान जो पिछले सप्ताह हरे तेले की प्रोढ़ होने की नजदीक स्तिथि को कारण मान  रहे थे !कुछ किसान बरसात को इसका कारण मान रहे थे !